फिरोज़ाबाद: मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, दबरई कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसएसपी ने ली पीस कमेटी बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता व एसएसपी सौरभ दीक्षित की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक सोमवार शाम 4 बजकर 45 मिनट करीब पर हुई। आगामी मोहर्रम और कांवड़ यात्रा को लेकर सभी विभागों को सतर्कता और तैयारी के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया पर अफवाह रोकने के निर्देश, वालंटियर्स की जिम्मेदारी तय करने को कहा गया।