फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में बना अनोखा पर्यटन केंद्र, पहली बार पार्क में बनी भूल-भुलैया: नगर आयुक्त ऋषि राज ने दी जानकारी
फिरोजाबाद शहरवासियों के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। शहर के एक पार्क में पहली बार एक भव्य भूल-भुलैया तैयार की गई है, जिसकी थीम जंगल पर आधारित है। तीन करोड़ की लागत से बनी इस भूल-भुलैया में डिजिटल चित्र, मिरर सेल्फी पॉइंट और एडवेंचर से भरपूर रास्ते बनाए गए हैं। सोमवार दोपहर एक बजे क़रीबन नगर आयुक्त ऋषिराज के अनुसार, यह भूल-भुलैया पर्यटन को बढ़ावा देगी।