फिरोज़ाबाद: दबरई कोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में एक आरोपी को सुनाई 3 साल की सजा व ₹6 हजार का लगाया जुर्माना
उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अंतर्गत फिरोजाबाद पुलिस ने न्याय की राह में एक और महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की है। थाना टूंडला में वर्ष 2020 में दर्ज मुकदमा अ (पति/ससुराल पक्ष द्वारा क्रूरता) एवं आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के तहत आरोपी सुखवीर पुत्र बहादुर सिंह निवासी सिरौलिया, थाना टूंडला को तीन साल की सजा व छह हजार जुर्माना लगाया गया है।