फिरोज़ाबाद: सरकारी सिस्टम की सर्जरी जरूरी! जिला अस्पताल में एक्सरे के लिए मची मारामारी, कई घंटे बाद भी नंबर नहीं आया
जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था सोमवार सुबह 11 बजे क़रीबन उस वक्त सामने आई जब एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार के बावजूद नंबर नहीं मिला। मरीजों ने आरोप लगाया कि स्टाफ का रवैया असहयोगात्मक है और व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। कई मरीज बिना जांच कराए लौटने को मजबूर हो गए। सीएमएस ने कहा— "नंबर के अनुसार जांच होती है, जिसको भी परेशानी है शिकायत करें।