Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand

मानगढ़ धाम पर गरमाई सियासत, राष्ट्रीय स्मारक की मांग को लेकर विरोध तेज मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा नहीं मिलने पर वागड़ की सियासत गरमा गई है। बागीदौरा में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। मालवीया ने कहा कि प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के मानगढ़ दौरे के बाद आदिवासी समाज को राष्ट्रीय स्मारक की उम्मीद थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं होने की बात कही। उन्होंने सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा संसद में मुद्दा उठाने की सराहना की, जबकि स्थानीय सांसद पर सवाल खड़े किए। मालवीया ने चेतावनी दी कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलने तक आदिवासी समाज अपना आंदोलन जारी रखेगा। #MangarhDham #MahendrajeetSinghMalviya #NationalMonument #TribalRights

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

MORE NEWS

बांसवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे अभियान में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बंदूक और कारतूस जब्त किए गए। वहीं साइबर अपराध के खिलाफ 13 स्थानों पर छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और ठगी में इस्तेमाल 5 सिम कार्ड ब्लॉक कराए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 655 चालान काटे गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना दस्तावेज और संदिग्ध कुल 46 वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने जिलेभर में यातायात, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया।

#BanswaraPolice
#PoliceAction
#CrimeControl
#CyberCrime
#RajasthanPolice
LawAndOrder
BanswaraNews

बांसवाड़ा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे अभियान में अवैध हथियार रखने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक बंदूक और कारतूस जब्त किए गए। वहीं साइबर अपराध के खिलाफ 13 स्थानों पर छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और ठगी में इस्तेमाल 5 सिम कार्ड ब्लॉक कराए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 655 चालान काटे गए, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने, बिना दस्तावेज और संदिग्ध कुल 46 वाहन जब्त किए गए। इसके साथ ही पुलिस ने जिलेभर में यातायात, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और पॉक्सो एक्ट को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया। #BanswaraPolice #PoliceAction #CrimeControl #CyberCrime #RajasthanPolice LawAndOrder BanswaraNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

जिला परिषद कार्यालय की छत से गिरने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

डूंगरपुर: जिला परिषद कार्यालय की छत से गिरने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रूपलाल परमार की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र हितेश परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूपलाल परमार पिछले 10 वर्षों से जिला परिषद में कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी के दौरान बाथरूम जाते समय वे अचानक छत से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

#Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #ZilaParishad #BreakingNews

जिला परिषद कार्यालय की छत से गिरने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी डूंगरपुर: जिला परिषद कार्यालय की छत से गिरने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रूपलाल परमार की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के पुत्र हितेश परमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रूपलाल परमार पिछले 10 वर्षों से जिला परिषद में कार्यरत थे। मंगलवार रात करीब 10:15 बजे ड्यूटी के दौरान बाथरूम जाते समय वे अचानक छत से नीचे गिर गए, जिससे उनके सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। #Dungarpur #DungarpurNews #RajasthanNews #ZilaParishad #BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

रात 10 बजे आंगन में दिखा 9 फिट अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

डूंगरपुर जिले के पुनाली गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पुनाली निवासी नरेंद्र जोशी के घर के आंगन में करीब 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखकर परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही सहायक वनपाल पिंटू यादव और हर्षवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और परिवार ने राहत की सांस ली।

#Dungarpur #Punali #PythonRescue #SnakeRescue #ForestDepartment WildlifeRescue

रात 10 बजे आंगन में दिखा 9 फिट अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू डूंगरपुर जिले के पुनाली गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पुनाली निवासी नरेंद्र जोशी के घर के आंगन में करीब 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखकर परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही सहायक वनपाल पिंटू यादव और हर्षवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और परिवार ने राहत की सांस ली। #Dungarpur #Punali #PythonRescue #SnakeRescue #ForestDepartment WildlifeRescue

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026

जलोदा जागीर थाने का एसपी विशाल जांगिड़ ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग सुधारने के दिए निर्देश

प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाने में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, रिकॉर्ड और विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई, रिकॉर्ड अपडेट रखने और आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। इस दौरान डीवाईएसपी रामेश्वर लाल, थाना अधिकारी देवीसिंह चुण्डावत सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।

#Pratapgarh #RajasthanPolice #PoliceInspection #SPVishalJangid

जलोदा जागीर थाने का एसपी विशाल जांगिड़ ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग सुधारने के दिए निर्देश प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाने में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, रिकॉर्ड और विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई, रिकॉर्ड अपडेट रखने और आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। इस दौरान डीवाईएसपी रामेश्वर लाल, थाना अधिकारी देवीसिंह चुण्डावत सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा। #Pratapgarh #RajasthanPolice #PoliceInspection #SPVishalJangid

Dungarpur, Dungarpur | Aug 6, 2026