रात 10 बजे आंगन में दिखा 9 फिट अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
डूंगरपुर जिले के पुनाली गांव में बुधवार रात करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब पुनाली निवासी नरेंद्र जोशी के घर के आंगन में करीब 9 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशाल अजगर को देखकर परिवार और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही सहायक वनपाल पिंटू यादव और हर्षवर्धन सिंह मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे उपयुक्त प्राकृतिक स्थान पर छोड़ा गया। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों और परिवार ने राहत की सांस ली।
#Dungarpur #Punali #PythonRescue #SnakeRescue #ForestDepartment WildlifeRescue