जलोदा जागीर थाने का एसपी विशाल जांगिड़ ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसिंग सुधारने के दिए निर्देश
प्रतापगढ़ जिले के जलोदा जागीर थाने में बुधवार को पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने औचक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस गार्ड ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद उन्होंने थाना भवन, कार्यालय, रिकॉर्ड और विभिन्न शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। एसपी ने कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों और पुलिस कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई, रिकॉर्ड अपडेट रखने और आमजन से बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग में पारदर्शिता और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया। इस दौरान डीवाईएसपी रामेश्वर लाल, थाना अधिकारी देवीसिंह चुण्डावत सहित पूरा थाना स्टाफ मौजूद रहा।
#Pratapgarh #RajasthanPolice #PoliceInspection #SPVishalJangid