खंडवा: जिला अस्पताल के सामने से बाइक चोरी, बेखौफ चोरों के खिलाफ मोघट थाने में शिकायत दर्ज
दिलीप के अनुसार, उसने 8 सितंबर की दोपहर जिला अस्पताल के सामने बैंक की गली में अपनी बाइक क्रमांक MP 12-MM-7210 खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला।