बारां: मंडोला में अवैध पटाखा भंडारण हटाने की मांग को लेकर युवक ने कलेक्टर व एसपी से हस्तक्षेप की मांग की, दी आत्मदाह की चेतावनी
Baran, Baran | Feb 20, 2026 बारां शहर के नजदीक मंडोला में पटाखा भंडारण स्थल पर भारी मात्रा में बारूद भरा होने और अवैध रूप से पटाखे बनाने के आरोप एक स्थानीय युवक ने लगाकर कार्रवाई की मांग की है।साथ ही युवक ने आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। युवक ने कलेक्टर-एसपी से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।ताकि समय रहते बड़ा हादसा होने से टल जाए