सहजनवा: सहजनवा के गीडा थानाक्षेत्र अंतर्गत बडगहन के पास स्कॉर्पियो सवार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
सहजनवा के गीडा थानाक्षेत्र के बड़गहन के पास स्कॉर्पियो सवार ने बाइक सवार समेत दो भैंस को ठोकर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसके बाद परिजन बाइक सवार को आनंद फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई, मयंक पांडे की माने तो उसके पिताजी नौसढ़ में कुछ काम से गए थे घर वापस आते समय, स्कार्पियो सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया।