भंडरा: लोहरदगा युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा, आधुनिक खेती से किसान उत्पादन बढ़ाएं
लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा प्रखंड के भौरों ग्राम में किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत बीजों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार अपराह्न लगभग 3 बजे पायनियर सीड्स द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत शामिल हुए।