फिरोज़ाबाद: जरोली कट के पास हाइवे पर सड़क के किनारे घायल हालत में मिली एक महिला
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र के गांव जरोली कट के पास हाइवे सड़क के किनारे रविवार की दोपहर एक महिला को खून से लथपथ और अचेत हालत में डायल 112 पुलिस ने बरामद किया है। घायल महिला को फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान पूजा पत्नी अरबिंद के रूप में हुई है। मेरठ की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है।