फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ क्षेत्र ताड़ो वाली बगिया, नैनी ग्लास विस्मिल्ला मस्जिद के पास 23 अक्टूबर से लापता युवती का नहीं मिला सुराग
थाना रामगढ क्षेत्र ताड़ो वाली बगिया, नैनी ग्लास विस्मिल्ला मस्जिद के पास निवासी 22 वर्षीय शबीना बानो 23 अक्टूबर 2024 से लापता है जिसको लेकर थाना रामगढ में भी गुमशुदी परिजनों ने दर्ज कराई है। तब से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार शाम चार बजे मीडिया से बात कर उसके भाई ने अपना दर्द बयां किया साथ ही इसकी सूचना देने वालों को एक हजार तक का इनाम देने की बात कही।