फिरोज़ाबाद: गांव सोफीपुर इलाके में मोमबत्ती से लगी आग, दो बच्चों समेत तीन लोग झुलसे
फ़िरोज़ाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव सोफीपुर में जलती मोमबत्ती बिस्तरों पर गिरने से आग लग गयी। जिसकी चपेट में दो मासूम बच्चे और उसकी माँ झुलस गयी है। आग से घर का पूरा सामान भी जलकर स्वाह हुआ है। घायलों को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।