घाटमपुर: मुगल रोड पर मुस्कान धर्म कांटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, उपचार के दौरान हुई मौत
घाटमपुर थाना क्षेत्र के मुगल रोड पर शुक्रवार देर रात पेट्रोल पंप से नौकरी कर घर लौट रहे 30 वर्षीय मनीष को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था।शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 3 बजे डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।