घाटमपुर: नवेडी में राजरानी गेस्ट हाउस के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में 8 दिन बाद मुकदमा हुआ दर्ज
घाटमपुर थाना क्षेत्र के नवेडी स्थित राजरानी गेस्ट हाउस के पास बीती 27 नवंबर को मार्ग दुर्घटना में 31 वर्षीय विनय सिंह की मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी यादव की तहरीर पर शुक्रवार शाम 7:30 बजे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया लोडर संख्या और अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।