घाटमपुर: अमोली मोड़ पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रिटायर्ड फौजी को मारी टक्कर, अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
सजेती थाना क्षेत्र के अमोली मोड़ पर शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर्ड फौजी गजेंद्र उर्फ बड़कन को टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया था।पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था।थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि 1:30 बजे डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।