घाटमपुर: बिधनू में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से 11वीं की छात्रा की मौत, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड जांच में जुटे
बिधनू में गोली लगने से 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार सुबह 11:20 पर गोली लगने की सूचना मिली।विनय सिंह की बेटी श्रेया सिंह चंदेल के पेट में गोली लगी थी।उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।परिवार के लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।