सोनभद्र बंशी सुर्यपुर: बंसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक ने किया दौरा
बंसी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांव का दौरा कुर्था विधायक पप्पू वर्मा ने शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे किया।बंसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं एसडीआरएफ की टीम लेकर विधायक शादीपुर समेत बाढ़ प्रभावित विभिन्न गांव में जाकर लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य चलाया।राहत सामग्री का भी वितरण किया गया।