गोइलकेरा: गोईलकेरा के वनग्राम रियाईबेड़ा में शहीद देवेंद्र माझी को श्रद्धांजलि दी गई
जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले शहीद देवेंद्र मांझी की 32वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को गोईलकेरा प्रखंड की गम्हरिया पंचायत अंतर्गत वनग्राम रियाईबेड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद देवेंद्र मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।