डिंडौरी: सील मंदिर धर्मशाला पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेकलसुता मां नर्मदा समिति ने लगाई गुहार
डिंडौरी के वार्ड नं 7 के राज्य परिवहन बस स्टैंड के पास प्रशासन के द्वारा सील किया गया मंदिर धर्मशाला का दरवाजे का ताला तोड़कर कब्जा करने वाले के खिलाफ मेकलसुता मां नर्मदा समिति के सदस्यों ने गुरुवार दोपहर 12:00 कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से गुहार लगाई। कार्यवाही होने के बावजूद आरोपियों के द्वारा मंदिर धर्मशाला में फिर से अतिक्रमण करने पर समिति ने गुहार लगाई।