हसनपुर: सैदनगली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को .315 बोर के तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
सैदनगली। थाना सैदनगली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को .315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।