ज्ञानपुर: ज्ञानपुर पुलिस टीम को मिली सफलता, शराब तस्करी में लिप्त ट्रक मालिक को किया गिरफ्तार
जनपद भदोही में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने विशेष अभियान चलाया है। अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लंबे समय से वांछित चल रहे ट्रक मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वही गिरफ्तार ट्रक मालिक से पुलिस पूछताछ कर जेल भेज दी है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।