ज्ञानपुर: ज्ञानपुर जिला कारागार में डीएम और एसपी ने ओपन जिम का शुभारंभ किया
जिला कारागार में जिलाधिकारी शैलेश कुमार पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पहुंचे, जहां निरीक्षण के बाद नवनिर्मित ओपन जिम का शुभारंभ किया, ओपन जिम बंदियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करेगा, इससे बंदियों को अपने समय का सदुपयोग करने और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, इस अच्छी पहल से जेल अधीक्षक का अधिकारियों ने सराहना की है।