ज्ञानपुर: ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर में हाईस्कूल परीक्षा में कम अंक आने से दुखी होकर किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
ऊंज थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में 17 वर्षीय आंचल ने हाईस्कूल परीक्षा में कम अंक आने से दुखी होकर फांसी लगा ली। वह सोमवार रात भोजन के बाद कमरे में चली गई थी। सुबह देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने देखा तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।