ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में शहीद सुलभ उपाध्याय के सम्मान को लेकर सपा ने भाजपा पर साधा निशाना, मूर्ति क्षतिग्रस्त करने को बताया साजिश
ज्ञानपुर के सपा जिला कार्यालय पर सपा के जिला मीडिया प्रभारी पप्पू मिश्रा ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि शहीद शुलभ उपाध्याय के सम्मान को जानबूझकर धूमिल करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि सरकार ने जन भावना के विरुद्ध मूर्ति को ज्ञानपुर के हॉस्टल चौराहे पर लगवाया और अब उसे क्षतिग्रस्त कर साजिश की जा रही है। सपा ने इसे ब्राह्मण नेताओं की अपेक्षा बताया।