ज्ञानपुर: धीरपुर से बैदा बाजार तक भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा
गोपीगंज के धीरपुर स्थित श्री शनिदेव मंदिर से बैदा बाजार तक भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई। यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि देकर हुई।