ज्ञानपुर: विद्युत कर्मियों की हड़ताल के दृष्टिगत भदोही जिले में विद्युत आपूर्ति बनाए रखने को लेकर प्रशासन सतर्क
प्रदेश में 20 मई से प्रस्तावित विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आंदोलन को देखते हुए जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत व्यवस्था व कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु रणनीति तैयार की गई।