सदर: बाबा कीनाराम स्थल पर कन्या पूजन के साथ नवरात्र का संपन्न होना
Sadar, Varanasi | Oct 19, 2026 वाराणसी। रविंद्रपुरी स्थित सिद्धपीठ बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड में सोमवार को नवमी कन्या एवं भैरव पूजन के साथ शारदीय नवरात्र संपन्न हुआ। पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम के मार्गदर्शन में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप और एक बालक को भैरव स्वरूप में सजाकर पूजन किया गया।