लखीसराय: दाढीसीर गांव में विद्युत करंट लगने से दो बहनें जख्मी, सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज जारी
बन्नू बगीचा क्षेत्र के दाढीसीर गांव की रहने वाली 2 बहने विद्युत करंट लगने से जख्मी हो गई. जिनका गुरुवार पूर्वाह्न 8 बजे सदर अस्पत लखीसराय में इलाज चल रहा था.घायल बच्ची दाढीसीर गांव के रहने वाले प्रवीण कुमार यादव के 7 वर्षीय पुत्री आरती कुमारी एवं 4 वर्षीय पुत्री कीर्ति कुमारी बताई गई है जो रामगढ़ चौक के नारायणपुर गांव में परिवारजनों के साथ न्यौता में गई थी.