भूपालसागर: आकोला में हिंसक वन्यजीव के हमले से गाय की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों और किसानों में दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि आकोला में खेत के पास खुले में विचरण कर रही गाय पर किसी हिंसक वन्यजीव ने हमला कर दिया। गाय का क्षत-विक्षत शव मिला। चेहरे और पिछले हिस्से पर गहरे घाव पाए गए। ग्रामीणों को पैंथर के हमले की आशंका है। पिछले दिनों खेतों के आसपास वन्यजीव की हलचल देखे जाने की बात भी सामने आई है। रात में खेतों पर जाने वाले किसान चिंतित