बुधवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन-भूपालसागर स्टेट हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। भूपालसागर के पास मटुनिया गांव में बुधवार शाम एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी, जिससे दो बाइक आपस में भिड़ गईं। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच