कुंडा: बाघराय पुलिस ने दूबेपुर शकरदहा गांव से दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
थाना बाघराय पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में दो अभियुक्तों को गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान कल्लू (42 वर्ष) और दिलीप (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के दूबेपुर शकरदहा गांव के निवासी हैं। दोनों के विरुद्ध एससी/एसटी विशेष न्यायालय में धारा 323, 504, 506, 427 भादवि के तहत मामला लंबित था। पुलिस