बड़हिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर गांव में चोरों ने एक सुनसान घर को अपना निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना गांव निवासी शिक्षक कृष्ण मुरारी सिंह के आवास पर हुई, जहां से चोरों ने अनुमानित पचास लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।