भिवाड़ी पुलिस ने इंस्टाग्राम पर एक युवती की तस्वीरो का दुरुपयोग कर उसे ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दोसा जिले के निवासी अनिल उर्फ गोलू के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह 8:00 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को एक युवती ने भिवाड़ी एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी की एक युवक उसकी तस्वीरो का दुरुपयोग कर रहा है।