जहानाबाद: राजा बाजार में इलेक्शन ड्यूटी को लेकर जा रहे बाइक सवार शिक्षक हुए दुर्घटना का शिकार इलाज है जारी
जहानाबाद के राजाबाजार में इलेक्शन ड्यूटी हेतु अपनी बाइक से जा रहे एक शिक्षक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। घायल शिक्षक ने बताया कि वह मुरासा गांव के निवासी कौशलेंद्र कुमार हैं जो घोसी उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं और इलेक्शन ड्यूटी को लेकर एस एस कॉलेज जा रहे थे।