जहानाबाद: ज़िला प्रशासन द्वारा समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में लोक सभा चुनाव को लेकर बनाया गया कंट्रोल रूम
जहानाबाद में कल यानी 1 जून को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी सिलसिले में सुरक्षा की दृष्टिकोण से एवं मतदान प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समाहरणालय के ग्राम प्लेक्स भवन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां से मतदान की सारी प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी।