जहानाबाद: जिलाधिकारी ने एसएस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश
जहानाबाद में कल होने वाली मतदान प्रक्रिया को लेकर आज शुक्रवार को S S कॉलेज में बने डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को EVM सहित अन्य सामानों को देकर विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया का जाएजा लेने शुक्रवार की दोपहर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एसएस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर पहुंची। और अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए हैं।