जहानाबाद: SS कॉलेज में चुनावी ड्यूटी में तैनात एक शिक्षक की गुरुवार को बिगड़ी थी तबीयत, इलाज के दौरान गया के अस्पताल में हुई मौत
जहानाबाद के एसएस कॉलेज में चुनावी ड्यूटी में तैनात एक शिक्षक की कल गुरुवार को तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनके परिजनों द्वारा उन्हें गया ले जाकर एक अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था। जहां इलाज के क्रम में आज शिक्षक की मौत हो गई। वहीं मौत के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु परिजनों द्वारा आज शुक्रवार को जहानाबाद के सदर अस्पताल लाया गया है।