जहानाबाद: काको रोड इलाके में शेड का काम कर रहा युवक गिर कर हुआ घायल, इलाज हेतु लाया गया सदर अस्पताल
जहानाबाद के काको रोड़ इलाके में शुक्रवार को शेड का काम कर रहा एक युवक गिरकर घायल हो गया है। जिसके बाद उसके साथियों द्वारा उसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल युवक जाफरगंज का रहने वाला मोहम्मद शहजाद बताया जाता है। जिसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है ।