जहानाबाद: एसएस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम सहित अन्य सामानों के साथ किया गया रवाना
जहानाबाद में कल यानी एक तारीख को लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान होना हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के द्वारा सारी अंतिम तैयारियां पुरी की जा रही है। ताकि कल तय समय से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो सके। इसी कड़ी में शुक्रवार की दोपहर एसएस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को ईवीएम सहित अन्य सामानों को देकर विभिन्न मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया।