पचरुखी: भटवलिया पंचायत कार्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को पचरुखी बीडीओ वैभव शुक्ला ने भटवलिया पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। बीडीओ द्वारा की गई निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाईं गईं।पंचायत सचिव कलामुद्दीन अंसारी अनुपस्थिति पंजी दिखाने में असमर्थ रहे। इसके साथ ही पंचायत सचिव आगत पंजी भी नहीं दिखा पाये।