मझोली: मझौली नगर के मंदिरों में सावन के पहले सोमवार भक्तों की विशेष आस्था और पूजा-अर्चना देखने को मिली
मझौली नगर में सावन की पहली सोमवार को लगभग सुबह 9:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगना शुरू हो गया। सावन के पहले सोमवार में भगवान शंकर का अभिषेक पूजन अर्चन किया गया। जगह-जगह रामायण पाठ का आयोजन भी हो रहा है गौरतलब है की मझौली नगर में श्रावण मास में पूरे नगर का वातावरण धर्ममय हो जाता है सभी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते हैं।