गाज़ियाबाद: गाजियाबाद की हवा हुई जहरीली, AQI 264 पर पहुंचा
दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है जहां लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज सुबह गाजियाबाद का AQI 264 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लगातार गिरती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू किया गया है, जिसके तहत डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।