मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड अंतर्गत उसराही के मिश्री लाल चौक स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में बुधवार को राजेश मोटर्स शिव शक्ति वाहन शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। महिंद्रा के अधिकृत वाहन प्रतिष्ठान के रूप में शुरू हुए इस शोरूम में ग्राहकों को महिंद्रा के लास्ट माइल मोबिलिटी वाहनों की बिक्री, सर्विस, मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा मिलेगी। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर राजेश यादव हैं। इस नई शुरुआत से जयनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को वाहन संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
#DENNewsMadhubani #JaynagarNews #MadhubaniNews #Mahindra #RajeshMotors #MahindraDealership #BusinessNews #BiharNews #Mithilanchal #NewShowroom
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Jaynagar News ] [ Usrahi News ] [ Rajesh Motors Jaynagar ] [ Mahindra Showroom Jaynagar ] [ Mahindra Vehicles ] [ Mahindra Service Center ] [ Mahindra Spare Parts ] [ Rajesh Yadav ] [ Mithilanchal Business News ]