#सफलता_की_कहानी
"प्रधानमंत्री आवास योजना" से आरती सिसोदिया का पक्के घर का सपना हुआ साकार
---
"प्रधानमंत्री आवास योजना" जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में सहायक बन रही है। इसी योजना से खंडवा के वार्ड क्रमांक 6 की निवासी आरती अभिषेक सिसोदिया का अपने पक्के घर का सपना साकार हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आरती सिसोदिया का आवेदन स्वीकृत हुआ। योजना के तहत शासन द्वारा उन्हें 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस सहायता से उन्हें पक्का मकान बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला। आरती सिसोदिया ने बताया की परिवार के पास अपना पक्का और सुरक्षित आवास है।
"प्रधानमंत्री आवास योजना" की मदद मिलने पर किया आभार व्यक्त
आरती अभिषेक सिसोदिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिली 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता से उनके पक्के घर का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और स्थायी आवास मिला है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहायता उनके परिवार के जीवन में खुशियां और सुरक्षा लेकर आई है।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Urban Development & Housing MP
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#sucessstory
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Oct 9, 2026