पचरुखी: चौमुखा के समीप दो बाईकों की हुई आमने सामने टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
पचरुखी थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के समीप दो बाईकों की आमने सामने टक्कर हो गई। शुक्रवार की संध्या चार बजे हुई इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत शिक्षक नैनपुरा निवासी बच्चा सिंह बताए जा रहे हैं। जबकि जख्मी बाइक सवार बैसाखी निवासी अफजल बताया जा रहा है।