पचरुखी: गोसाई छपरा गांव से शराब पीने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात थाना क्षेत्र के गोसाई छपरा गांव से मद्यपान के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोसाई छपरा निवासी अनिल कुमार बैठा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनिल कुमार बैठा मद्यपान के आरोप में तीसरी बार गिरफ्तार हुआ है। जिसे बुधवार की दोपहर ढाई बजे पुलिस ने सिवान कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।