पचरुखी: चांदपुर में बिजली के झटके से महिला बेहोश, पचरुखी सीएचसी में इलाज
पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में गुरुवार की सुबह सात बजे विद्युत की चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई। महिला को परिजनों द्वारा पचरुखी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर उसका इलाज किया गया। बताया जाता है कि महिला घर में विद्युत तार जोड़ रही थी। इसी दौरान उसे करेंट लग गया।