गैरतगंज कृषि उपज मंडी में 10 मैट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे का शुभारंभ
-----
-----
गैरतगंज कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसानों की सुविधा और पारदर्शी तौल व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 10 मैट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। अब किसान मंडी प्रांगण में ही इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटे से निर्धारित दरों पर अपनी कृषि उपज तौल करा सकेंगे। कृषि उपज मंडी समिति गैरतगंज के सचिव ने किसानों से अनुरोध किया है कि कृषि उपज मंडी गैरतगंज के प्रांगण में स्थापित 10 मैट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रानिक तौलकांटे से ही अपनी कृषि उपज की तौल मंडी समिति द्वारा निर्धारित दरों पर कराएं और तौलपर्ची प्राप्त करें। तत्पश्चात नीलामी में विक्रित कृषि उपज संबंधित व्यापारी के प्रतिष्ठान पर विक्रय कर भुगतान पर्ची प्राप्त कर भुगतान प्राप्त करें।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
28 views | Raisen, Madhya Pradesh | Nov 3, 2026